
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भगवान आनंद बिहारी जी महाराज राधा कृष्ण मंदिर 27 सब्जी मंडी शाहगंज प्रयागराज में श्रावण शुक्ल पक्ष पुत्रदा एकादशी के दिन भगवान का झूलन उत्सव के अवसर पर झूला पड़ा हुआ है जो श्रावण शुक्ल पक्ष पूर्णिमा को रक्षाबंधन के अवसर पर समाप्त होगा यह झूलोनो उत्सव एकादशी से पूर्णिमा तक चलता है जिसमें भक्तगण भगवान को झूला झूल आते हैं और पूजन अर्चन करते हैं उसके बाद पूर्णिमा को रक्षाबंधन के अवसर पर भगवान को रक्षा बांधकर आशीर्वाद ग्रहण करते हैं उसके पश्चात बहनें अपने भाइयों को रक्षाबंधन के अवसर पर राखी बांधती है राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी पंडित दिगंबर प्रसाद त्रिपाठी द्वारा यह बताया गया कि यह कार्यक्रम श्रावण शुक्ल पक्ष एकादशी से सावन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तक तथा भाद्रपद कृष्ण पक्ष अष्टमी जो की जन्माष्टमी के नाम से जानी जाती है भगवान के जन्मोत्सव के उपरांत भगवान बाल्यावस्था में इसी झूलामें स्थापित किए जाते है और फिर एकादशी के दिन ही झूला का विसर्जन होता है भंडारा होता है तत्पश्चात पूर्णाहुति मानी जाती है यह कार्यक्रम 30 जुलाई से 14 अगस्त 2020तक चलेगा जिसमें मोहल्ले एवं शहर के सैकड़ों भक्तजन शामिल होते हैं।