शहर में पुलिस और आरएएफ ने किया रूट मार्च

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। बकरीद और रक्षाबंधन को लेकर पुलिस और आरएएफ के जवान लगातार पुराने शहर में रूट मार्च कर रहे हैं। लोगों से शांतिपूर्वक त्योहारों को मनाने की अपील की जा रही है। साथ ही कोरोना संक्रमण को लेकर पर्वों पर बाजारों में भीड़ न लगाने की भी बात कही जा रही है। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर चेताया जा रहा है। शुक्रवार को शाहगंज, करेली, नूरूल्ला रोड, चकिया, अतरसुइया, मीरापुर, अटाला, खुल्दाबाद, कोतवाली, चौक आदि क्षेत्रों में पुलिस और आरएएफ के जवानों ने रूट मार्च किया। इस दौरान आरएएफ 101 बटालियन के डिप्टी कमांडेंट प्रदीप कुमार, असिस्टेंट कमांडेंट देवेश कुमार, विक्रम प्रताप सिंह, अमित कुमार श्रीवास्तव के साथ ही शाहगंज, खुल्दाबाद, करेली और कोतवाली की पुलिस मौजूद रही।

Exit mobile version