प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)।। रक्षाबंधन के महापर्व पर तीर्थ पुरोहित गंगा महासभा द्वारा आचार्य दीपेश गौड़ (मुन्ना गुरु) के आचार्यतव में कीडगंज चौखंडी मां काली घाट पर श्रावणी उपाकर्म तीर्थ पुरोहित बंधुओं द्वारा आयोजित किया गया है। यह जानकारी तीर्थ पुरोहित गंगा महासभा के महामंत्री पंडित धीरज कुमार शर्मा द्वारा दी गई है । ब्राह्मणों का सबसे बड़ा पर्व होने के नाते इच्छुक समस्त सनातनी बंधु सुबह 8:00 बजे मां काली मंदिर निबहरा रोड चौखंडी में एकत्र होकर यमुना तट पर श्रावणी उपक्रम कार्यक्रम में हिस्सा बने।