करोड़ों की लागत से बनी आधा दर्जन सड़कों का विधायक ने किया लोकार्पण

कोरांव, प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। रविवार को क्षेत्रीय विधायक राजमणि कोल ने विधानसभा के लगभग आधा दर्जन गावो में मुख्यमंत्री त्वरित विकास निधि एवं विधायक निधि के माध्यम से बनाई गई आधा दर्जन इंटरलॉकिंग सड़कों का लोकार्पण किया ।इस दौरान विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए उनके द्वारा लगातार कोशिश की जा रही है और हर संभव प्रयास है कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का निराकरण किया जा सके। इसके अलावा विधायक ने कहा कि जहां पर भी सड़क को लेकर लोगों को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है उन गांवों का चयन प्राथमिकता के आधार पर सड़कों के निर्माण के लिए किया जा रहा है उनका प्रयास है कि क्षेत्र की अधिकतम समस्याओं का समाधान सरकारी योजनाओं के माध्यम से किया जा सके। जिन गावो में सड़कों का लोकार्पण किया गया उनमें बढवारी कला ,पांडेपुर ,बेरी ,धनावल ,चक्रवान पुर, हाटा, उसकी एवं कुशल पुर शामिल है। नवनिर्मित सड़कों के लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक के साथ चेयरमैन को राव नरसिंह केसरी, भोला सिंह, रवि शंकर द्विवेदी, अनिल मिश्रा ,रामाश्रय शुक्ल,राजू केसरी ,कृष्ण चंद्र सिंह ,आलोक त्रिपाठी ,कमलेश शुक्ला, राम कैलाश कोल,चंद्रमणि मिश्रा ,मुकेश कोल , ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता शिव प्रकाश पांडे ,अनिल पांडे, जे ई शरद शुक्ला एवं मूलचंद वर्मा के साथ भारी संख्या में अन्य लोग शामिल रहे ।विधायक द्वारा नवनिर्मित सड़कों के लोकार्पण के बाद ग्रामीणों में खुशी देखी गई।

Exit mobile version