UP बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी हुये कोरोना पॉजिटिव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मुझे कोरोना के शुरुआती लक्षण दिख रहे थे जिसके चलते मैंने अपनी कोविड-19 की जांच कराई। जांच में मेरी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

मुझसे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से मेरा निवेदन है कि वह गाइडलाइन के अनुसार स्वयं को क्वारंटीन कर लें और आवश्यकता अनुसार अपनी जांच करा लें।

Exit mobile version