
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद उप्र प्रयागराज की बैठक जार्जटाउन स्थित स्वामी रमेश योगी महराज के आश्रम में सोमवार को हुई। परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक
जुगल किशोर तिवारी ने संगठन की मजबूती के लिये अधिक से अधिक लोगों को जोडने पर जोर दिया जिससे कि परिषद के उददेश्य आम लोगों तक पहुंच सके। इससे संगठन मजबूत होगा और लोगों के जुड़ने से ऊर्जा के साथ लोग आगे बढेगे। उन्होंने स्वामी रमेश योगी जी को परिषद का राष्ट्रीय संयोजक मनोनीत किया। इस दौरान प्रदेश सचिव अभिनव उपाध्याय के कार्यो को देखते हुए उनको परिषद का प्रदेश महा सचिव के पद पर मनोनीत किया गया। बैठक में सभी लोगों को तिलक करके रक्षासूत्र बांधते हुए संगठन की मजबूती पर जोर देने के लिये प्रेरित किया। बैठक में महानगर अध्यक्ष पं राजीव कुमार पाण्डेय, संरक्षक विधि प्रकोष्ठ पं राजेश पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष पं जेपी मिश्र, मण्डल प्रभारी पं बी एन मिश्र, मंडल संरक्षक पं प्रमोद शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ पं वी के पाण्डेय , नगर अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ पं केके पाठक / पं सोनू पाठक, मण्डल अध्यक्ष पं दीपक मिश्र, सदस्य आपके तिवारी, पं हरिनारायण मिश्र, पं राजीव कुमार मिश्र सहित परिषद के अन्य प्रमुख लोग शामिल हुए और अपने विचार व्यक्त किये और संगठन की मजबूती पर जोर दिया।