
मांडा में झोलाछाप डॉक्टरों का बोलबाला
मांडा,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। क्षेत्र के सुरवा दलापुर ख़वास का तारा मांडारोड नहवाई बामपुर हाटा बाजार में बिना डिग्री के खुलेआम झोलाछाप डॉक्टर अपनी दुकान सजाए बैठे हैं खतरनाक वायरस कोरोना की चेन तोड़ने के लिए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग फुल प्रूफ चक्रव्यूह बना रहा है। लेकिन मांडा क्षेत्र के गली-गली में बिना रजिस्ट्रेशन के दुकान चला रहे झोलाछाप चक्रव्यूह को भेदकर कोरोना की चेन को बढ़ा सकते हैं प्रशासन की चेतावनी के बाद मांडा में तमाम जगह झोलाछाप ओपीडी कर रहे हैं
बता दे की झोलाछाप डाक्टरों के यहां जुकाम, खांसी और बुखार के मरीज पहुंचते हैं। इनका झोलाछाप के पास कोई रिकार्ड भी नहीं होता है। ऐसे में पता भी नहीं चलेगा, कि कौन कोरोना संक्रमित मरीज झोलाछाप से मिलकर चला गया। झोलाछाप संक्रमित होने के बाद पता नहीं कितने लोगों को खतरनाक वायरस बांटेगा। कोरोना चेन तोड़ने के लिए प्रशासन ने झोलाछापों को चेतावनी भी दी। लेकिन उन पर कोई असर नहीं हुआ अब स्वास्थ्य अधिकारियों को चिंता सता रही है, कि कोरोना की बढ़ती चेन कैसे तोड़ा जाए उल्लेखनीय है कि जगह-जगह चौराहों पर बंगलिया डॉक्टर अपनी दुकान सजाए बैठे हैं इसी तरह बंगलिया डॉक्टर बिना किसी डिग्री बिना रजिस्ट्रेशन के भारतगंज सुरवा दलापुर ख़वास का तारा आदि जगहों पर अपनी दुकान सजाए बैठे हैं