रौशनबाग व्यापार मंडल का हुआ गठन

पृयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज प्रयाग व्यापार मंडल के नेतृत्व में रौशनबाग व्यापार मंडल की कार्यकारिणी का गठन किया गया । जिसमें पूर्व अध्यक्ष असरार अली राजा को चेयरमेन और सरदार दिलजीत सिंह बंटी को अध्यक्ष घोषित किया गया। कोषाध्यक्ष प्रशांत केसरवानी व महामंत्री मोईन अख़्तर बने । मुख्य संग्रक्षक ओम् प्रकाश सिंह (मुन्नु ठाकुर)और डिप्टी चेयरमेन मो० नसीम (नस्सू मसटर )रहेंगे ।
उपाध्यक्ष पद का दायित्व शोएब अहमद , मो० आसिफ़ राईन , मो० आदिल शाह (जामि)व अशरफ़ अली (लकी) को सौंपा गया । मंत्री पद का दायित्व फ़ैज़ अहमद , हसन सिराज चौहान ,कैस मो०(रूबा) , इर्शाद फ़ारूक़ी व मो० जावेद को दिया गया ।
संयुक्त महामंत्री मो० अयाज़ (भय्या)व संयुक्त सचिव मो० इमरान बने । मीडिया प्रभारी का पद गुलशन सिंह व विक्की गोयल ने सम्भाला । क़ानूनी सराहाकर मनीष श्रीवास्तव रहेंगे ।
कार्यक्रम में प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा , महामंत्री सोहैल अहमद , ज़िलाध्यक्ष मो० क़ादिर , सिविल लाईनस व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील खरबंदा, महामंत्री शिवशंकर सिंह ने उपस्थित होकर संगठन के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी ।

Exit mobile version