
इलाहाबाद (संगम)। महाशिवरात्रि पर्व पर संगम किनारे योग गुरु शिष्य बाघंबरी गद्दी मठ महंत श्री नरेंद्र गिरी जी महाराज के कृपापात्र आनंद गिरी महाराज आज संगम किनारे महाशिवरात्रि पर्व पर त्रिवेणी संगम पर्व भगवान श्री मनकामेश्वर के पावन स्वरूप का अभिशेक किया और प्रभु से कामना कि प्रभु श्रीराम ने आपका अभिशेक कर श्रीधाम रामेश्वर की स्थापना की है प्रभु मंकमेस्वर आपसे हम भक्तों की यही कामना है कि आप भी प्रभु श्री राम का मंदिर श्री धाम अयोध्या में स्थापित करने की कृपा करें।
इसी भाव के साथ बालू से निर्मित पार्थिव शिवलिंग का अभिषेक कर पूजा अर्चना की उनके साथ कई साधु संतों ने भी गंगा किनारे अभिषेक किया।
महाशिवरात्रि पावन पर्व पर गंगा में अभिशेक कर भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने की कामना से आज हजारों भक्तों ने संगम में डुबकी लगाई।
इसी क्रम में इलाहाबाद हाटकेश्वर महादेव का मोरी नाथ महादेव दशा सुमेर घाट मनकामेश्वर भोले गिरी पड़िला महादेव में हजारों भक्तों ने गंगा जल चढ़ाकर अभिषेक किया और आशीर्वाद मांग कर अपने भविष्य उज्जवल होने की कामना की।