
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। तीर्थ पुरोहित महासंघ ने प्रयागराज में मां गंगा का किया दुग्ध अभिषेक आज विश्व हिंदू परिषद के अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासंघ ने अयोध्या में जन्म स्थान पर भव्य मंदिर निर्माण प्रारंभ होने की खुशी में प्रयागराज में राम घाट पर मां गंगा का षोडशोपचार पूजन कर दुग्ध अभिषेक किया एवं बनने वाले श्री राम मंदिर के मॉडल का भी पूजन किया था माननीय अशोक सिंघल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया शुभ अवसर पर प्रदेश महामंत्री अमित आलोक पांडे ने कहा कि अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए हम सबके प्रेरणा स्त्रोत माननीय श्री अशोक सिंघल जी की दूरदृष्टि एवं कुशल कार्य योजना का ही परिणाम है जो जो इस प्रकार का भव्य मंदिर निर्माण कार्य प्रारंभ हो रहा है माननीय अशोक जी द्वारा जब भी कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होती थी तो वह स्वयं आकर मां गंगा को अभिषेक किया करते थे इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आज तीर्थ पुरोहित महासंघ ने भी मां गंगा का अभिषेक किया इस अवसर पर नरेंद्र पांडे आलोक शर्मा शैलेंद्र पांडे संतोष शर्मा रेनू मिश्रा विक्रम तिवारी दिलीप तिवारी रवि दुबे गोविंद मिश्रा आशीष पांडे सहित अन्य देव पुरोहित प्रमुख रूप से उपस्थित रहे कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण रुप से पालन भी किया गया