विश्व हिंदू परिषद परिसर में चलता रहा सुंदरकांड का पाठ व हवन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के भूमि पूजन के कार्यक्रम के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद प्रांत कार्यालय केसर भवन में सुबह सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया जिसके बाद कीर्तन का कार्यक्रम हुआ और भगवान श्री राम की आरती की गई आज सुबह से ही श्री राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े राम भक्तों कारसेवकों की भीड़ केसर भवन में लगी रही जो स्वप्न रामभक्तो नें सन 90 के दशक में मंदिर आंदोलन के दौरान देखा था वह आज पूर्ण हुआ कुछ कार्यकर्ता ढोल ताशे पर नाच रहे थे कुछ कार्यकर्ता मिठाइयां बांट रहे थे विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ता एवं अधिकारियों के अलावा विभिन्न जनप्रतिनिधि भी केसर भवन में खुशी मनाने के लिए उपस्थित हो रहे थे काशी प्रांत के विभिन्न स्थानों पर होने वाले कार्यक्रम की जानकारी भी कार्यालय पर दी जा रही थी विभिन्न संस्थाओं से जुड़े लोग कार्यालय पर मिठाईयां पहुंचा रहे थे सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता 90 से लेकर अब तक राम जन्मभूमि आंदोलन का केंद्र रहे प्रयागराज के कार्यक्रमों की आपस में चर्चा कर रहे थे वह चाहे धर्म संसद का विषय हो, शिला पूजन का विषय हो, राम जानकी रथ यात्रा का विषय हो, रामप्रसादम, रामपताका का विषय हो, 84 कोसी परिक्रमा का विषय हो, शीला दान का कार्यक्रम का विषय हो या राम महोत्सव का विषय हो सभी कार्यक्रम प्रयाग में हीं तय हुए हैं और राम जन्मभूमि आंदोलन के नायक रहे अशोक सिंघल जी राम जन्मभूमि से जुड़े सभी मुकदमों के विषय में प्रयागराज के वरिष्ठ अधिवक्ताओं से सलाह लेते थे एवं मंत्रणा करते थे प्रांत कार्यालय में चलने वाले वेद विद्यालय के आचार्य भानु चंद्र शर्मा आज माननीय प्रधानमंत्री जी के बगल में बैठ कर मंत्र उच्चारण कर रहे थे और अशोक सिंघल जी के भतीजे सलिल सिंघल यजमान के रूप में उपस्थित थे इसका सजीव प्रसारण कार्यालय में बैठकर सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी देख रहे थे आज सुंदरकांड शुरू होने से पूर्व कार्यालय प्रभारी सुनील सिंह ने विधिवत पूजन कर सुंदरकांड के पाठ को शुरू कराया जिसमें विमल प्रकाश, आर.एम गोयल, सुरेश अग्रवाल, मोहनलाल पटेल, अनिल सिंह, संजय गुप्ता, अमरनाथ तिवारी, सत्येंद्र मणि शुक्ल, अनुज सिंह, आरती के समय फूलपुर की सांसद केसरी देवी पटेल, विधायक विक्रमाजीत मौर्य, महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, पार्षद पवन श्रीवास्तव, संजू, गोलू, शुभम, रत्नेश, संदीप चौहान पार्षद नीरज गुप्ता, विनोद कुमार, कुशाग्र श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। सायं की तैयारी में कार्यालय के मुख्य द्वार पर ही रंगोली सजाई गई है एवं 501 दीपक से कार्यालय को जगमग किया गया कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए आतिशबाजी की,

Exit mobile version