बड़े हनुमान मंदिर पर 21000 दीप उत्सव से पूरे मंदिर को सुसज्जित किया

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण कार्य आरंभ के दिवस 5 अगस्त को पूरा विश्व धूमधाम से दिवाली के रूप में मना रहा है तीर्थराज प्रयाग में श्री बड़े हनुमान मंदिर पर मंदिर के महंत पीठाधीश्वर पूज्य महंत श्री नरेंद्र गिरी जी महाराज के निर्देश पर 21000 दीप उत्सव से पूरे मंदिर को सुसज्जित किया जा रहा है दीपमाला प्रसन्नता का प्रतीक है और यह दिवाली का प्रतीक है 500 वर्षों के लंबे अंतराल के पश्चात एक महा दिवाली मनाने का सौभाग्य मिला जिससे बड़े हनुमान मंदिर बड़े धूमधाम से मना रहा है एक तरफ 21000 दीपक तो दूसरी ओर स्वदेशी लाइटों से जगमग आ रहा है बड़े हनुमान मंदिर वही मठ बाघमबारी गद्दी में ब्राह्मणों के द्वारा 11000 दीपों से पूरे मठ यज्ञशाला और गौशाला को दीपमय से सुसज्जित किया जा रहा है स्वामी आनंद गिरी द्वारा बताई गई।

Exit mobile version