
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज के सत्र जुलाई 2020 के सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2020 तक बढ़ा दी गई है।
प्रवेश प्रभारी डॉ ज्ञान प्रकाश यादव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कोविड-19 महामारी के कारण हुए लॉकडाउन को दृष्टिगत रखते हुए कुलपति प्रोफेसर कामेश्वर नाथ सिंह ने यह निर्णय लिया है।
डॉ यादव ने बताया कि विश्वविद्यालय की वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट यूपीआरटीओयू डॉट एसी डॉट इन तथा एडमिशन के ऑनलाइन वेब लिंक पर पंजीकरण कराते हुए शिक्षार्थी निर्धारित तिथि तक अपना प्रवेश अंतिम रूप से सुनिश्चित करा लें।