
कम उम्र में युवाओं में बनाई है अपनी पहचान।
मेजारोड,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)।जन सेवा से मिलने वाले प्यार और आशीर्वाद इतनी ऊर्जा देते हैं कि इंसान के लिए हर रास्ते खुद बा खुद खुल जाते हैं। जनसरोकार के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ने की ललक क्षेत्र के जेवनियाँ के युवा अधिवक्ता अभिषेक तिवारी उर्फ टिंकू को अलग पायदान पर खड़ा कर देती है।वह अपनी कार्यशैली और चौकाने वाले कारनामों के साथ चर्चा में बने रहने से कम समय मे ही लोगों के लिए आम से खास बन गये हैं। जनपद में सबसे कम उम्र के प्रधान का तमगा अपनी पत्नी श्री मती रुचि तिवारी को दिलाकर चर्चा में आये । टिंकू तिवारी ने अपनी कार्यशैली से राजनीतिक,सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में सबको प्रभावित किया है।समाज के उपेक्षित मुसहर समाज को मुख्यधारा में जोड़ने का जो संकल्प लिया,यह उनकी जातिवादी सोच पर चोट के साथ वर्षों की सामाजिक कुरीतियों को तोड़ने की एक चुनौती थी।राजनीति के क्षेत्र में उनकी युवा टीम वेहद प्रभावी है।उनका बहुआयामी ब्यक्तित्व उन्हें अलग पायदान पर खड़ा करता है।एक खास वार्ता में उन्होंने बताया कि भविष्य में विधानसभा स्तर एक अहम किरदार होंगा और समाज के लिए जो भी बंन पड़ेगा उसमें मैं पीछे कभी नहीं हटूंगा।