
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज उत्तर प्रदेश मे ब्राह्मण के साथ हो रहे अन्याय जैसे हत्या बलात्कार, उनकी बाते ना सुनी जाना, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार को लेकर ब्रह्मा समाज के साथ मीटिंग मे माननीय पूर्व मंत्री जितिन प्रसाद जी ने ब्राह्मण बंधुओं के हक की लड़ाई लड़ने की बात कही ।
कि मैं हर तरह से साथ हू और जब भी जहा बुलाएंगे आऊंगा, मीटिंग मे पूर्वांचल के जौनपुर, प्रतापगढ़, बलिया, बनारस, चंदौली देवरिया, मऊ और प्रयाग राज सहित कई जिलों के युवा ने अपनी बात रखी.
प्रयाग राज से अंकिता शुक्ला, संदीप मिश्रा, वरुण मिश्रा,साक्षी पांडे,प्रतीक द्विवेदी, राम बाबु तिवारी आदि ने बात और जितिन प्रसाद जी का साथ देने का वादा किया.
तथा कई युवाओ ने और महिलाओ ने भी प्रयाग से अपना पक्ष रखा।
प्रयाग राज से मीटिंग का संचालन जितेन्द्र तिवारी ने सभी साथियों को इस एकता के लिए आभार तथा मंत्री जी को हम युवाओ को ताकत देने के लिए धन्यवाद दिया.
करीब 2 घण्टे तक चली इस मीटिंग मे वर्तमान सामजिक विषयो पर चर्चा हुई।