विंध्याचल (अनुराग दर्शन समाचार)। माँ विंध्यवासिनी धाम विंध्याचल के पुरोहित अमित पांडेय ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से जानमाल के सुरक्षा की गुहार लगाई है। अमित के साथ बीते दिनों पुलिस द्वारा मारपीट की गई। आरोप है कि पुलिस ने एक पुरोहित के इशारे पर ऐसा किया। अमित के मुताबिक रात में वह मंदिर में पूजा कर रहे थे तभी उनका विरोधी एक युवक उनका वीडियो बना रहा था और बदसलूकी कर रहा था। विरोध करने पर वह मारपीट पर आमादा हो गया जिससे दोनों में हाथापाई हो गयी। इसके बाद युवक मौके से चल गया और वह पूजा करने लगे। कुछ ही देर में विंध्याचल थाने के सब इंस्पेक्टर मंदिर चौकी इंचार्ज रविन्द्र यादव सिपाहियों रवि कांत मिश्रा, दीप नारायण सोनकर, मुलायम सिंह यादव आदि सहित लगभग 20-22 लोगों के साथ जूता पहने मंदिर में घुस आए और भद्दी गालियां देते व उन्हें बेरहमी से पीटते हुए थाने ले गए। उस वक्त रात के 12:00 से 1:00 के बीच का समय था। पुलिस की पिटाई से घायल अमित पांडेय का बनारस बीएचयू में इलाज चल रहा है। अमित के परिजनों का यह भी आरोप है कि पुलिस आरोपियों से मिली हुई है और कोई कार्यवाही करने की बजाय उन्हें ही परेशान कर रही है। परिवारवालों का आरोप है कि उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई और न ही उन्हें मेडिकल रिपोर्ट दी गई। पुलिस ने अमित पर मारपीट करने का झूंठा आरोप लगा रही है। एक व्यक्ति20-22 पुलिस के लोगों से मारपीट कैसे कर सकता है। अमित के परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपी पुलिसकर्मियों और पुरोहित के खिलाफ कार्यवाही की जाय।