
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। हमीदिया गल्र्स डिग्री कॉलेज के फैशन डिजाइन डिपार्टमेंट में शनिवार को वेबिनार का आयोजन किया गया। इस मौके पर जीबी पंत संस्थान की प्रो. अलका गोयल ने भारत की कला और शिल्प पर विचार रखे। उन्होंने विश्वास जताया कि हमारे देश का भी टेक्सटाइल शिल्प ब्रांड बन सकता है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि स्वदेशी उत्पादों पर हम सब को ध्यान देना होगा। उसकी खरीद को भी सुनिश्चत करना होगा। तभी हम विश्व पटल पर अपनी पहचान बना सकेंगेे। इसी क्रम में इलाहाबाद विश्वविद्यालय की प्रो. नीतू मिश्रा ने कहा कि सरकार ने छोटे उद्योगों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। सभी को इसका लाभ लेना चाहिए। इस मौके पर महाविद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. यूसुफ नफीस ने सभी का स्वागत किया।