सपा नेता नरेंद्र सिंह पर सोसल मीडिया में की गई अमर्यादित टिप्पणी पर मेजा थाने में रिपोर्ट दर्ज

मेजा, प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) l समाजवादीपार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव श्री नरेन्द्र सिंह पर सोसल मीडिया में श्री रामायण शुक्ला द्वारा की गई अशोभनीय टिप्पणी एवं गाली देने के मामले में आरोपी के खिलाफ मेजा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है l सपा के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष श्री भोला पाल की तहरीर पर मेजा पुलिस ने आज रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है l
अवगत हों कि सपा नेता श्री नरेंद्र सिंह ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के ट्विटर पर फॉलो कर सपा की नीतियों को ही देश एवं प्रदेश की जनता के लिए कल्याणकारी बताया है और अपने नेता श्री अखिलेश यादव को समाजवाद का प्रखर नेता बताते हुए सराहना की है जिस पर श्री रामायण शुक्ला द्वारा अभद्र एवं अमर्यादित टिप्पणी की गई है l
जानकारी के अनुसार इस मामले में सपा के बड़े नेताओं ने भी रोष जाहिर करते हुए कार्रवाई की मांग की थी l स्थानीय सपा नेता भोला पाल की तहरीर पर पुलिस ने आज अपराध संख्या 453/2020 मे विभिन्न धाराओ के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है l
सपा नेता श्री नरेंद्र सिंह ने बातचीत में कहा है कि सोसल मीडिया में की गई अमर्यादित टिप्पणी से सिर्फ मुझे ही नहीं बल्कि पार्टी जनों एवं मेरे शुभचिंतकों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया है l दोषी को सजा मिलनी चाहिए l

Exit mobile version