मेजा के विकास में विधायक गम्भीर- भाजपा नेता आशीष मिश्रा मुन्ना

विधायक कार्यकाल में हुआ सर्वाधिक विकास, तिहरे हत्याकांड पर चर्चा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। माण्डा क्षेत्र के आँधी तिहरे हत्याकांड मामले में भाजपा नेता आशीष मिश्रा मुन्ना ने जल्द खुलासे को लेकर स्थानीय विधायक एवम अधिकारियों से वार्ता करने की बात कही। उन्होंने विधायक के कार्यकाल को बेहतर बताते हुए विधायक को विकास मामले में गम्भीर बताया है।
वार्ता के दौरान रबिवार की शाम आशीष मिश्रा मुन्ना ने कहा कि स्थानीय विधायक नीलम करवरिया के कार्यकाल में सर्वाधिक विकास हुआ है। प्रत्येक इलाकों में लोगों की समस्याओं को देखते हुए सड़क का निर्माण कार्य कराया गया है,जिससे विधायक की प्रसंशा हो रही है। श्री मिश्रा ने आगे कहा कि बीते एक महीनें पहले
विधायक ने करोड़ो की लागत से निर्मित कराई गई कई सड़को का लोकार्पण भी किया है। वहीं आँधी के तिहरे हत्याकांड मामले में श्री मिश्रा ने बताया कि जल्द ही विधायक नीलम करवरिया मृतक परिजनों से मिलेंगी। उन्होंने कहा कि हत्या मामले में एसएसपी,आईजी,एडीजी समेत अन्य आलाधिकारियों से खुलासे को लेकर चर्चा की जा रही है। उक्त हत्या में सर्विलांस, क्राइम ब्रांच, एसओजी टीम समेत कई टीमों को लगाया गया था,लेकिन नतीजा शून्य ही रहा

Exit mobile version