
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इलाहाबाद हाईकोर्ट और इसकी लखनऊ खंडपीठ में इस सप्ताह (10 से 14 अगस्त) अदालतें नहीं बैठेंगी। प्रयागराज स्थित प्रधान पीठ में मुख्य न्यायाधीश व लखनऊ खंडपीठ में वरिष्ठ न्यायमूर्ति अति आवश्यक मामलों की सुनवाई करेंगे। चीफ जस्टिस ने प्रयागराज व लखनऊ में कोरोना वायरस के बढते प्रकोप के कारण यह निर्णय लिया है।
रजिस्ट्रार जनरल अजय कुमार श्रीवास्तव के अनुसार 12, 13 व 14 अगस्त को अदालतें नहीं बैठेंगी। तीनों दिन प्रधान पीठ में मुख्य न्यायाधीश व लखनऊ बेंच में वरिष्ठ न्यायमूर्ति मुकदमों की सुनवाई करेंगे। इसी क्रम में 12, 13, 14, 15 व 16 अगस्त को मुकदमों का मैनुअली दाखिला भी नहीं हो सकेगा। 12, 13 व 14 अगस्त को न्यायिक व प्रशासनिक कार्य भी नहीं होंगे। केवल नए दाखिल मुकदमों व बैकलाग को निपटाने के लिए रिपोर्टिंग अनुभाग सीमित स्टाफ से कार्य करेगा।
रजिस्ट्रार जनरल के अनुसार 12 व 13 अगस्त के मुकदमों की सुनवाई 17 व 18 अगस्त को होगी। 10 अगस्त के मुकदमों की भी सुनवाई 18 अगस्त को होगी। इसी प्रकार 14, 17 व 18 अगस्त के मुकदमों की 25, 26 व 27 अगस्त को सुनवाई की जाएगी। पांच से 14 अगस्त तक के लिए सुनवाई के लिए निर्धारित विशेष पीठों का क्षेत्राधिकार 21 अगस्त तक जारी रहेगा।