कृष्ण जी का अवतरित होना दुख में सुख का है प्रारंभ-अमित पांडे

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। जनसत्ता दल के प्रदेश सचिव अमित पांडे ने अपने सहयोगी क्षेत्रीय लोगों के साथ भगवान श्री कृष्ण जी की पावन जन्माष्टमी का समारोह किटगंज स्थित आवास पर सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए धूमधाम से मनाया गया l
इस अवसर पर प्रदेश सचिव अमित पांडे ने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता भगवान श्री कृष्ण जी के अनुभवों का सार है ,श्री कृष्ण जी का अवतरित होना दुख में सुख का प्रारंभ है तथा उनकी बाल लीला भय से मुक्ति का मार्ग एवं रास लीलाएं प्रेम व शांति की सर्वोच्चता है l कार्यक्रम मैं सामाजिक दूरी बनाते हुए भजन संध्या का भी आयोजन किया गया । जिसमें जनसत्ता दल के कई कार्यकर्ताओं ने भजन के माध्यम से “श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी हे नाथ नारायण वासुदेवा ” सहित अनेकों भजनों से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया l कार्यक्रम का कुशल संचालन महानगर अध्यक्ष कमल शर्मा ने किया । जनसत्ता दल के मीडिया प्रभारी अनंत पांडे ने भगवान कृष्ण के जन्म उत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आए हुए समस्त मेहमानों का धन्यवाद करते हुए सामाजिक दूरी का पालन किया और सरकार के गाइडलाइन को देखते हुए कार्यक्रम को भव्य रूप में मनाया गया।

Exit mobile version