सेवा समिति मैदान में युवक की गला काटकर हत्या

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रयागराज में हत्याओं का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है वहि आज सुबह रामबाग सेवा समिति मैदान में एक युवक की मिली लाश मिली जिसका गला काटकर युवक की हत्या कि शंका जताई गई।
मौके पर थाना किटगंज की पुलिस पहुंची और मौके वारदात की छानबीन करते हुए बताया । युवक का नाम रवि और कीडगंज तंबाकू वाली गली के पास का रहने वाला है। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना थाना किटगंज के अंतर्गत आता है। जिसकी पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है।

Exit mobile version