कोरोना मरीजों को मिले बेहतर सुविधाएं: नोडल अधिकारी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रमुख सचिव, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग और जिले के नोडल अधिकारी सुधीर गर्ग ने एसआरएन कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने दूर से ही कोरोना मरीजों से उनका हाल-चाल पूछा और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने यहां ओपीडी, प्रतीक्षालय हॉल, हेल्प डेस्क, टेस्टिंग सेंटर तथा पीएमएसएचवाई नई बिल्डिंग का निरीक्षण किया। साथ ही मरीज के भर्ती होने से लेकर डिस्चार्ज होने तक की व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों को लेकर किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उनके खाने-पीने एवं देखभाल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित रहे। नई बिल्डिंग में बनाए गए आइशोलेशन वार्ड में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं शीघ्र ही पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि आवश्यकता पडऩे पर कोरोना मरीजों को यहां भर्ती कराया जा सके। इस मौके सीएमओ डॉ. जीएस वाजपेई, कोविड अस्पताल के अधीक्षक डॉ. मोहित जैन, नोडल डॉ. सुजीत वर्मा, उप अधीक्षक गौतम त्रिपाठी, डॉ. एसबी यादव, डॉ. संतोष सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

Exit mobile version