आज का युवा आजादी को समझे और संघर्ष को जाने- जितेंद्र तिवारी

प्रयागराज अनुराग दर्शन समाचार )। पूरे देश में कांग्रेश द्वारा चलाए जा रहे अभियान जरा याद करो कुर्बानी का पढ़ाओ आज चौथे दिन गंगा पार के होलागढ़ में स्थानीय युवा आज पोस्टर प्रदर्शनी व स्लोगन के माध्यम से स्थानीय युवाओं को अभियान – जरा याद करो कुर्बानी..
कार्यक्रम चलाया जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए इतिहास के बारे में युवक कांग्रेश के जिला अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी ने उद्घाटन किया उसके बाद कार्यकर्ताओं द्वारा गायत्री देवी इंटर कॉलेज मे स्वतन्त्रता आंदोलन की प्रदर्शनी लगायी,
जिसमें सविनय अवज्ञा आंदोलन, डांडी मार्च, जलियांवाला बाग आदि आंदोलन की फोटो और गांधी जी, आज़ाद आदि की जीवनी की फोटो रहीं।
जिला अध्यक्ष जितेन्द्र तिवारी ने बताया कि आज का युवा आजादी को समझे और संघर्ष को जाने इसलिए ये आयोजित किया गया है। स्कूल के छात्रों ने भी देखा और जाना । इस मौके पर पियूष शुक्ला प्रभारी नितिन पांडे, धीरज मिश्रा, सहजदुल हक़, सत्यम सिंह,इस्तियाक,विनय यादव सहित अन्य ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version