Latest

आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना पुरातन काल से है, जिसका संबंध हमारे ऋषियों महर्षियों तथा वैज्ञानिक पद्धति से है – डॉ गिरीश चंद्र त्रिपाठी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज ,राजापुर, प्रयागराज के संगीताचार्य एवं मीडिया प्रभारी मनोज गुप्ता की सूचनानुसार विद्यालय में 74 वे स्वतंत्रता दिवस समारोह एवं महर्षि अरविंद घोष जी की जयंती को बड़े ही हर्षोल्लास वातावरण में ऑनलाइन के माध्यम से मनाया गया जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं के अलावा पूर्व छात्र छात्राओं ने भी लगभग 2000 की संख्या में ऑनलाइन कार्यक्रम में सहभागिता की ।


ध्वजारोहण के पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी के चित्र पर पुष्पार्चन एवं वंदना से हुआ इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाओं ऋचा गोस्वामी, दीक्षा पांडे, पायल जयसवाल, अर्चना राय एवं किरन सिंह ने संस्कृत गीत “भाति में भारतम” तथा विद्यालय के संगीताचार्य मनोज गुप्ता ने “है प्रीत जहां की रीत सदा ,मैं गीत वहां के गाता हूं” प्रस्तुत करके उपस्थित अतिथियों एवं श्रोताओ को मंत्रमुग्ध कर दिया ।


विद्यालय के अध्यापक अनूप सिंह ने हिंदी एवं रमेश अग्रहरि ने अंग्रेजी में भाषण प्रस्तुत करके आजादी के महत्व को एवं महर्षि अरविंद घोष जी के जीवन पर बड़े ही सारगर्भित ढंग से प्रकाश डाला ।


तत्पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ गिरीश चंद्र त्रिपाठी अध्यक्ष (उच्च शिक्षा परिषद एवं पूर्व कुलपति काशी हिंदू विश्वविद्यालय) ने अपने उद्बोधन में कहा कि आत्मभारत की संकल्पना पुरातन काल से है ।

जिसका संबंध हमारे ऋषियों से महर्षियो तथा वैज्ञानिक पद्धति से है जिसके आधार पर हम लोगों के सामने एक नए भारत का निर्माण हो रहा है इसके मुख्य आधार हमारे महापुरुष तब भी थे और आज भी हैं, अध्यक्षता संत शिव कुमार पांडे ने की ,धन्यवाद ज्ञापन और अपने उद्बोधन में विद्यालय के प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे ने कहा कि व्यक्तिगत मन से राष्ट्रमन बड़ा करने की आवश्यकता है, उन्होंने एक श्लोक के माध्यम से कहा कि यह भूमि हमारी मां है, हम इस के पुत्र हैं, इसके प्रति हमारे जो दायित्व है उसका निर्वहन करना आवश्यक है ।


कार्यक्रम का कुशल संचालन मान सिंह यादव ने तथा विभु श्रीवास्तव ने किया
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रमेश चंद्र मिश्रा, जटाशंकर तिवारी ,शिव नारायण सिंह, कामाख्या प्रसाद दुबे ,आनंद कुमार सिंह, अशोक कुमार मौर्य ,दिनेश कुमार शुक्ला, सत्य प्रकाश पांडे प्रथम, अवधेश कुमार गुप्ता ,वकील प्रसाद ,वाचस्पति चौबे ,सुनील कुमार गुप्ता, शशि कपूर गुप्ता, प्रेम सागर मिश्रा ,प्रभात कुमार शर्मा ,दीपक दयाल , सत्य प्रकाश पांडे,विनय कुमार यादव, वंशराज सिंह ,विमल चंद दुबे,अजय सिंह चंदेल एवं सचिन सिंह परिहार, सहित समस्त अध्यापक अध्यापिकाए शामिल रहे l

Related Articles

Back to top button