पेड़ से लटकता मिला सफाईकर्मी का शव पारिवारिक विवाद के बाद आत्महत्या की आशंका

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । जगत तारन डिग्री कॉलेज के समीप स्थित एक निर्माणाधीन मकान परिसर के पेड़ से एक सफाईकर्मी का शव लटकता मिला। सूचना पर पहुंची जार्जटाउन थाना की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कीडगंज के इन्द्रपुरी कॉलोनी बैरहना निवासी गोपाल जी (55 वर्ष) पुत्र ननकू लाल परिवार के भरण-पोषण के लिए सफाई का काम करता था। सोमवार की सुबह वह घर से निकला और वापस घर नहीं लौटा।
पुलिस की सूचना पर उसके परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। पुलिस ने बताया कि शव पेड़ से लटकता मिला है। गोपाल व परिवार वालों के बीच कुछ विवाद हुआ था जिसके बाद वह बिना बताए निकल गया था। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का मामला लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है। मृत गोपालजी का बेटा सुजीत थाने का सफाईकर्मी है।

Exit mobile version