इलाहाबाद । थाना कैंट के अंतर्गत राजापुर तिराहा चौराहे के पास घड़ी की दुकान खोलकर बैठे तोशिव नाम के युवक को उसी के दुकान में घुसकर अज्ञात युवकों के द्वारा गोली मार दी।
मारने वाले बदमाश युवक मौके पर फरार हो गए तुरंत सूचना मिलने पर थाना कैंट के राजापुर चौकी इंचार्ज वीर बहादुर सिंह मौके वारदात पहुंचकर घटना की जानकारी ली एवं वहां पर मौजूद लोगों से तफ्तीश की
चौकी इंचार्ज ने आलाधिकारियों को फोन करके इस घटना की पूरी सूचना दी | राजापुर तिराहे पर अचानक गोली चल जाने से वहां के लोगों में दहशत फैल गई, तोशिव कि हालत नाजुक बनी हुई है उसे तुरंत बेली हॉस्पिटल मैं एडमिट किया गया जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है !