स्वामी आनन्द गिरि द्वारा वर्चुअल विडियो कान्फ्रेसिंग के जरिए पूरे विश्व में करोड़ों लोगों ने एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा – प्रयागराज के पदाधिकारियों की बैठक महासभा के राष्ट्रीय महासचिव श्री चन्द्रनाथ चकहा मधु जी के अध्यक्षता में हुई, बैठक में मठ बाघम्बरीगद्दी के छोटे महंत स्वामी आनन्द गिरि जी महाराज द्वारा वर्चुअल विडियो कान्फ्रेसिंग के जरिए पूरे विश्व में करोड़ों लोगों ने एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ करने का विश्व रिकॉर्ड बनाने पर खुशी जाहिर की है वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित एवं महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य श्रवण कुमार शर्मा ने कहा कि पूज्य स्वामी आनन्द गिरि जी के द्वारा किया गया प्रयास सराहनीय है, उन्होंने प्रयाग के गौरव को बढ़ाया है। उनके शहर आगमन पर उनका सम्मान किया जाएगा। राष्ट्रीय मंत्री माधवानंद शर्मा ने कहा कि मठ बाघम्बरीगद्दी ने सदैव प्रयाग की गरीमा बढ़ाई है। प्रयाग के नगर कोतवाल बांध स्थित लेटे हुए श्री हनुमान जी की अतिशय कृपा आनन्द गिरि जी को प्राप्त हो उन्होंने बहुत सम्मान बढ़ाया है। राष्ट्रीय प्रवक्ता अमित राज वैध ने कहा कि अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत नरेन्द्र गिरि जी महाराज का यह तप और तपस्या है उनके निर्देशन और मार्गदर्शन में उनके कई शिष्य प्रयाग का नाम रौशन कर रहे हैं। उनमें से ही एक हैं। स्वामी आनंद गिरि जी महाराज जिन्होंने अपने योगा के माध्यम से समूचे विश्व में प्रयाग का परचम लहराया इस प्रकार के अनेक कार्य वो हमेशा से करते आए हैं, अध्यक्षता कर रहे महासचिव श्री चन्द्रनाथ चकहा मधु जी ने कहा कि स्वामी नरेंद्र गिरि जी महाराज के प्रति आभार व्यक्त करते हैं, जिनकी कृपा प्राप्त करके उनके शिष्य प्रयाग का नाम रौशन कर रहे हैं। अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए खुशी जाहिर की। बैठक में महासभा के संरक्षक श्री हरिजगन्नाथ शास्त्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री रामकृष्ण तिवारी प्रवक्ता अमित राज वैध सनद पांडेय मनोज शर्मा अनिल मिश्रा दिनेश तिवारी भय्यो महाराज पवन शास्त्री प्रदीप पाठक बृजेश शर्मा मुन्ना जी शर्मा विपिन तिवारी चंदन तिवारी अविरल मिश्रा सचिन मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे

Exit mobile version