पुण्यतिथि पर सुभाष चंद्र बोस को किया गया नमन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के द्वारा सिविल लाइन के सुभाष चौराहे पर प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु श्रीवास्तव (अंकुर) के नेतृत्व में सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों पर चलने हेतु प्रेरित किया I
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) संजय श्रीवास्तव (राजन) ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज जो देश की परिस्थितियां हैं उसको देखते हुए सभी नौजवान साथियों को राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव होना चाहिए एवं अपने आदर्श नेता सुभाष चंद्र बोस को आदर्श बनाना चाहिए I इस कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यम श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव जय श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष आशुतोष श्रीवास्तव, महामंत्री देवाशीष श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव पीयूष श्रीवास्तव, सुमित श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे I

Exit mobile version