ग्राहक सेवा केंद्र कर्मी से 1.80 लाख की लूट

अपाचे सवार बदमाशों ने तमंचे की नोक पर वारदात को दिया अंजाम

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा संचालित सहज जन सेवा केंद्र चलाने वाले शिवा तिवारी को कुछ लोग आए सर पर कट्टा से प्रहार कर घायल कर दिया ।उनके पास से नगद 180000 की लूट कर फरार हो गए।
संचालक शिवा त्रिपाठी निवासी नारायणपुर गारापुर व धनन्जय त्रिपाठी निवासी नीबी गारापुर है। लुटेरे अपाचे सवार थे लुटेरे की गाड़ी फिसल कर गिर गई । मौके का फायदा उठाकर लुटेरे भाग गए मौके पर गाड़ी पकड़ी गई है । मौके पर थाना थरवई की पुलिस मौजूद है घटना की जांच हो रही है अपाचे मोटरसाइकिल की जांच की जा रही है मोटर वाहन मालिक के बारे में पता लगाया जा रहा है खबर लिखे जाने तक मौके पर पुलिस द्वारा जांच की जा रही हैं।

Exit mobile version