मण्डलायुक्त ने ’’सद्भावना दिवस’’ के अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलायी सद्भावना की शपथ

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज मण्डलायुक्त श्री आर0 रमेश कुमार गुरूवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 श्री राजीव गांधी की जयंती (20 अगस्त) ‘‘सद्भावना दिवस’’ के अवसर पर ‘‘गांधी सभागार’’ में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सद्भावना की शपथ दिलायी। सद्भावना का विषय सभी धर्मों, भाषाओं एवं क्षेत्रों के लोगो के बीच राष्ट्रीय एकता एवं साम्प्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देना है।
मण्डलायुक्त ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलायी- ‘‘मैं प्रतिज्ञा करता/करती हूं कि मैं जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किये बिना सभी भारत वासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करूंगा/करूंगी। मैं पुनः प्रतिज्ञा करता/करती हूं कि मैं हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाउंगा/सुलझाउंगी’’। इस अवसर पर अपर आयुक्त श्री भगवान शरण तथा अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Exit mobile version