
आर्यन मिश्रा छः साल के लिए पार्टी से निष्कासित
प्रयागराज युवा मोर्चा अध्यक्ष के संभावित अध्यक्ष के रूप में लिस्ट बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले खुद मांगी माफी। जिला अध्यक्ष विभव नाथ भारतीय के अथक प्रयास से मामला सांत हुआ । दो अभियुक्त आर्यन शुक्ला (विसहजन कला मेजा )और नहऊ त्रिपाठी चंदन विगत कुछ दिनो में दूसरी बार ऐसा हुआ है की आशीष मिश्रा का नाम कही किसी पद पर किसी की जगह डालकर बदनाम किया जा रहा था । इस बार युवा मोर्चा अध्यक्ष के सम्भावित अध्यक्ष के रूप में लिस्ट बना के जिला अध्यक्ष की फ़र्ज़ी साइन कर के सोसल मीडिया पर चलाया गया। ये एक सोची समझी चाल के तहत एक टीम लगी थी जो आशीष मिश्रा के क्षवि को खराब और उनका नाम बदनाम कर रही थी । ज़िला अध्यक्ष से दूरी बनवाने की एक षड्यंत्र की जा रही थी । मामले में आशीष मिश्रा मुन्ना ने घूरपुर थाने में तहरीर दी थी की फर्जी लिफ्ट बनाने वाले के ऊपर कठोर कार्रवाई की जाए लेकिन ज़िला अध्यक्ष श्विभव नाथ भारतीय ने आशीष मिश्रा मुन्ना को समझा-बुझाकर घूरपुर थाने पर मामला को समझौता कराकर आर्यन मिश्रा को छः साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया । आशीष मिश्रा मुन्ना ने कहा कि मुझे पार्टी से बदनाम करने की साजिश की जा रही थी इसलिए मैं घूरपुर थाने में तहरीर देकर सोशल मीडिया पर फर्जी लिफ्ट वायरल करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की थी । लेकिन गुरुवार को जिला अध्यक्ष जमुना पार विभव नाथ भारतीय के कहने पर मैंने घूरपुर थाने से तहरीर वापस लिया आर्यन मिश्रा ने मुझसे माफी मांगी की अब दुबारा ऐसी गलती नहीं करूँगा।