फांसी के फंदे पर झूलता मिला युवक का शव

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र के राजा बारा का हाता मुहल्ले में एक व्यवसायी प्रशांत केसरवानी उर्फ मिक्की (32 वर्ष) पुत्र बाबूलाल केसरवानी ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे की तलाशी ली, लेकिन उसे कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। स्वजन भी आत्महत्या की कोई स्पष्ट वजह नहीं बता सके। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशांत ने लक्ष्मण मार्केट के समीप साझेदारी में मोबाइल फोन की दुकान खोल रखी थी। बुधवार को दिन में वह कहीं से आया और सीधे बाथरूम के बगल वाले कमरे में चला गया। कुछ देर बाद वह नजर नहीं आया तो परिजन उसके कमरे में पहुंचे तो देखा कि प्रशांत का शव रस्सी के फंदे से लटक रहा था। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। स्वजनों ने बताया कि इधर कुछ दिनों से प्रशांत परेशान था। पुलिस का कहना है कि प्रशांत के परेशानी की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

Exit mobile version