सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण कर लिया पूण्य लाभ

धर्म डेस्क। जगत जननी माँ सीता की समाहित स्थल सीतामढ़ी (भदोही)में सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महा अनुष्ठान आज आनन्द शिक्षा निकेतन, बनकट उपरवार डीघ में किया गया जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर पूण्य लाभ लिया।

बच्चों ने भी प्रफुल्ल मन से लगभग 25000 (पच्चीस हजार) शिवलिंग का निर्माण कर अपनी सहभागिता इस पावन कार्य में दी।

इस आयोजन में ब्लाक प्रमुख ज्ञानपुर मनीष मिश्र, कार्यक्रम के अध्यक्ष  राहुल दुबे,आनन्द शिक्षा निकेतन के प्रबंधक अवनीश तिवारी, महादेव शुक्ल, केश पाण्डे, कैलाश जी, विनय पाण्डे आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version