
आखिर में किसकी मानी जाए लापरवाही बीडीओ सचिव प्रधान
(अनुराग शुक्ला/अभिषेक मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। मेजा तहसील के मांडा ब्लॉक के देवरी गौशाला में गायों को कुत्ता नोच नोच कर खा रहे हैं। लेकिन विभागीय अधिकारी खामोश है । ध्यान नहीं दे रहे । दरअसल, मेजा तहसील के मांडा ब्लॉक के देवरी गौशाला में गायों के बजट और सरकार के आदेश पर अधिकारियों ने ऐसा पलीता लगाया कि योगी सरकार के सारे दावे फेल कर दिया। देवरी गौशाला में गायों और गोवंशों की हालत बद से बदतर होती चली गई। रविवार को देवरी गौशाला का एक विडिओ सोसल मिडिया पर जोरो से वायरल हो रहा है। जिसमें तीन गायों की मृत्यु हो गई है और कुत्ते नोच नोच कर खा रहे हैं । जब हमारे संवाददाता ने एसडीएम मेजा से जानकारी लेना चाहा तो एसडीएम मेजा का फोन ही नहीं उठा। और मामले में बीडीओ मांडा राज बहादुर यादव ने तीन गायों की मृत्यु पर कहां की मेरी जानकारी में नहीं है । और बड़ी बात तो यह भी है की जब हमारे संवाददाता ने बीडीओ मांडा राजबहादुर यादव से जानकारी लेना चाहा कि देवरी गौशाला में कितने गोवंश मौजूद हैं । तो उन्होंने कहाँ की मेरी जानकारी में नहीं है। कितने गोवंश गौशाला में मौजूद हैं बतादे की देवरी गौशाला में भूख के कारण गायों की मौत को लेकर गाँव वालो का कहना है । कि इससे कही ज्यादा तो गाय सड़क पर सुरक्षित थी वहां कम से कम वह अपना पेट खुद भर लेती थी । लेकिन गौशालाओं में चारा और पानी न होने के कारण मर रही है। योगी सरकार का अलग से बजट होने के बावज़ूद भी गोशालाओं में गाय की देखभाल और सुरक्षा करने वाला कोई नहीं होता है । जिसकी वजह से आवारा कुत्ते और जंगली जानवर जिंदा गायों को खा जाते है।
सूत्रों की माने तो गाय के बजट के नाम पर अधिकारी व प्रधान सरकारी पैसा अपनी जेब में भर रहे है । और गाय को भूखा मरने पर मजबूर कर रहे है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर देवरी गौशाला की पूरी तरह जांच करके कार्रवाई नहीं हुई तो हम लोग जिला अधिकारी के यहां धरना देने के लिए बाध्य होंगे । जबकी देवरी गौशाला में साफ-सफाई का भी अभाव पड़ा हुआ है । गंदगी का अंबार लगा हुआ है । पूरी तरह सुविधाओं का अभाव बना हुआ।