UP में 33% ने दी कम्प्यूटर सहायक भर्ती परीक्षा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की कम्प्यूटर सहायक भर्ती परीक्षा 2019 रविवार को प्रयागराज और लखनऊ में बनाए गए 54 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न हुई। लोक सेवा आयोग में रिक्त कम्प्यूटर सहायक के 13 पदों को भरने के लिए आयोजित इस परीक्षा के लिए 26094 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 8595 ही परीक्षा में शामिल हुए, जो कुल आवेदकों का 33 प्रतिशत है। प्रयागराज में 18 और लखनऊ में 36 केंद्र बनाए गए थे।

Exit mobile version