इलाहाबाद। हिंदू युवा वाहिनी जिला व महानगर पदाधिकारियों द्वारा कोथापर्चा से साइकिल जन जागरण यात्रा निकाली जन जागरण यात्रा का नेतृत्व जिला अध्यक्ष अमित प्रताप सिंह महानगर अध्यक्ष शिव शरण गुप्ता उर्फ मोनू गुप्ता के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
जन जागरण यात्रा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री गौरक्षा पीठ के पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ महाराज द्वारा प्रदूषण मुक्त स्वच्छ भारत घरों घरों में जन जागरण का संदेश हमारे हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रसारित और समझाने का काम करेंगे।
हमारे कार्यकर्ता स्वच्छता अभियान प्रदूषण मुक्त जब हमारा देश स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त रहेगा तो हमारे युवा की सोच हमें आगे ले जाएंगे उक्त बातें कहते हुए श्री सिंह ने कहां हर हफ्ते जन जागरण अभियान चलाया जाएगा इस में युवाओं का रुझान हमारे संगठन के प्रति धीरे-धीरे बढ़ रहा है इसी तरह बढ़ता रहे यही हमारी आशा है।
जन जागरण यात्रा का नेतृत्व कर रहे महानगर अध्यक्ष मोनू गुप्ता ने बताया साइकिल यात्रा से हमारे स्वास्थ्य स्वस्थ और बुद्धि स्वस्थ रहती है महाराज जी का संदेश हम युवाओं में नई जोश भरने का काम कर रही हैं जन जागरण यात्रा में मुख्य रूप से दीपक मिश्रा तुषार वर्मा शिवम् अग्रवाल गोविंद चौरसिया अर्जुन कनौजिया नीरज निषाद सन्दिप शुक्ला गोविंद गुप्ता बंटी सिंह सूर्यांश श्रीवास्तव श्रीवास्तव आकाश शंकर लाल केसरवानी अनूप गुप्ता बबलू यादव रिंकू अनिल सचदेवा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे