सिपाही भर्ती: अभ्यर्थी चलायेंगे मिस कॉल अभियान नियुक्ति और मेडिकल बोर्ड के गठन को लेकर परेशान

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । सिपाही भर्ती 2018 के अभ्यर्थी अपनी नियुक्ति और मेडिकल बोर्ड के गठन को लेकर परेशान हैं। उनकी शिकायत यह है कि एक ओर बीईओ और बीएड जैसी परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है लेकिन कोर्ट के आदेश के बावजूद भर्ती बोर्ड उनकी नियुक्ति और मेडिकल बोर्ड गठन करने के बारे में कोई सूचना नहीं दे रहा है। अभ्यर्थियों ने 30 अगस्त को प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में अपनी बात रखने के लिए टोल फ्री नंबर पर मिस कॉल करने का अभियान चलाया है।
सिपाही भर्ती-2018 में 41,520 पदों के लिए नियुक्ति होनी थी। लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक मानक परीक्षण और दक्षता परीक्षा के बाद चार चरणों में कुल 55,444 अभ्यर्थी सफल हुए थे लेकिन 36,288 पदों पर ही भर्ती की गई। शेष 5,292 पद रिक्त रखे गए। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि 13,924 ऐसे अभ्यर्थी हैं जिन्होंने चारों चरण में सफलता हासिल की लेकिन इसके बाद भी नियुक्ति नहीं की गई।

Exit mobile version