रानी रेवती विद्यालय में ऑनलाइन अभिभावक गोष्ठी संपन्न

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार) l रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, राजापुर, प्रयागराज में आज ऑनलाइन अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री बांके बिहारी पांडे ने अभिभावकों से कोरोना काल में बच्चे कैसे अध्ययन करें और अभिभावक उनका कैसे सहयोग कर सकते हैं इस विषय पर बड़े विस्तार से सारगर्भित ढंग से चर्चा की l
अभिभावक गोष्ठी का शुभारंभ मां सरस्वती जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन से हुआ तत्पश्चात विद्यालय के संगीताचार्य मनोज गुप्ता ने “गिरकर उठना उठकर चलना यह क्रम है संसार का,कर्मवीर को फर्क न पड़ता किसी जीत या हार का” सुंदर और प्रेरक गीत प्रस्तुत करके अभिभावकों में जोश का संचार किया इस गीत में विद्यालय के कर्मचारी मनोज सिंह ने ढोलक पर बहुत ही सुंदर साथ दिया
यह आयोजन कई मायनों में ऐतिहासिक रहा क्योंकि अभी तक अभिभावक के रूप में घर का कोई एक सदस्य अभिभावक गोष्ठी में शामिल होकर विद्यालय की योजनाओं और विद्यालय के विचार व्यवहार से परिचित होता था आज वह गौरवशाली क्षण भी आया जब हजारों लोग एक साथ सपरिवार बच्चों के साथ बैठकर स्क्रीन पर विद्यालय से संचालित हो रहे लाइव अभिभावक गोष्ठी में अपना अमूल्य समय देकर विद्यालय के प्रति अपनी श्रद्धा और विश्वास का प्रकटीकरण कर रहे थे और बीच-बीच में मैसेज के द्वारा अपने सुझाव भी प्रस्तुत कर रहे थे l प्रधानाचार्य जी ने कहा कि विद्यालय परिवार अभिभावक बंधुओं के इस अगाध प्रेम से ना केवल अभिभूत हुआ अपितु कभी न खत्म होने वाली ऊर्जा पाकर शिक्षण कार्य को और प्रभावशाली बनाने के संकल्प के साथ वर्तमान के रास्ते से होकर भविष्य के लक्ष्य तक पहुंचने की सार्थक कोशिश करने की प्रतिबद्धता प्रकट की l अभिभावक गोष्ठी में प्रमुख रूप से रमेश चंद्र मिश्रा,अवधेश कुमार गुप्ता एवं अशोक कुमार मौर्य ने सहयोग किया जबकि तकनीकी प्रभारी शिवजी राय के संयोजन में दीपक दयाल ,प्रभात कुमार शर्मा, ऋचा गोस्वामी ,पायल जायसवाल, दिनेश कुमार शुक्ल, विभु श्रीवास्तव ,सचिन सिंह परिहार, सुनील कुमार गुप्त, अभिषेक शुक्ला, अभिषेक शर्मा, जितेंद्र तिवारी ,शैलेंद्र यादव ,वंशराज सिंह ,विद्यासागर गुप्त, शैलेश सिंह यादव, विनय कुमार यादव ,प्रवीण कुमार तिवारी ,दीक्षा पांडे सहित समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूरा योगदान दिया कार्यक्रम का सफल एवं कुशल संचालन मान सिंह यादव ने किया l

Exit mobile version