वाह रे पुलिस , पता लगाओ लड़की कहा है तब कार्यवाही होगी
कोराव,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। खीरी थाना इलाके के एक गाव से नाबालिग लड़की के गायब हुए एक माह बीत गये लेकिन खीरी पुलिस मुकदमा दर्ज करने की जगह लाचार व बेवस बाप से कहा कि पुलिस के पास बहुत काम है तुम पता लगा कर बताओ तो हम भी मदद करेंगे! जानकारी के मुताबिक उक्त थानान्तर्गत एक गाँव की नाबालिग लड़की को कुछ लोगों ने गत 25 जुलाई, नागपंचमी के दिन बहला फुसलाकर भगा ले गये! भुक्तभोगी काफी खोज बीन रिस्तेदारी में करने के बाद जब खीरी थाने व पुलिस सहायता केन्द्र लेड़ियारी गया तो थाने के जिम्मेदार लोगों ने कहा कि पुलिस के पास इस समय कोरोना के कारण बहुत काम है ,आये दिन लड़कियां भागती रहती है, पता लगाकर बताओ तो हम भी मदद कर सकते हैं! लाचार और वेवस लडकी का पिता थाने पर तहरीर देकर घर पर बैठ गया है! एक माह बीत गए लड़की का कोई पता नहीं चल सका कि जीवित या मर गई है! उसका मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है! मामले में बीट प्रभारी जसवंत सिंह का कहना है कि पिता कुछ सुराग बताये तो कार्यवाही की जाय! अब यहां सवाल यह पैदा होता है कि अगर पिता को ही इस बात की जानकारी होती कि उसकी बिटिया कहां है तो वह दौड़ कर थाने फरियाद लगाने क्यों जाता ।कुल मिलाकर पुलिस द्वारा इस तरह के मामलों में मुकदमा दर्ज न करना और जांच-पड़ताल ना करना खाकी पर एक सवालिया निशान जरूर लगाता है।