क्षेत्राधिकारी बारा नवीन कुमार नायक ने संभाला चार्ज

अपराधी हो जाए सावधान बारा सर्किल में तेज तरार अधिकारी ने संभाली कमान

( अनुराग शुक्ला / अभिषेक मिश्रा )
बारा प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। नवागत क्षेत्राधिकारी बारा नवीन कुमार नायक ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया है उन्होंने अनुराग दर्शन समाचार पत्र के संवाददाता को जानकारी देते हुए कहा कि कानून व्यवस्था मजबूत करने व अपराध पर नियंत्रण करना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी उन्होंने पदभार ग्रहण करते हुए पुलिस कर्मियों से कहा कि अपना दायित्व का निर्वाहन बखूबी करें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी
मंगलवार को बारा क्षेत्राधिकारी आर पी दोहरे के स्थानांतरण के बाद प्रयागराज क्षेत्राधिकारी कार्यालय में तैनात रहे नवीन कुमार नायक को बारा क्षेत्राधिकारी बनाया गया बता दे की नवीन कुमार नायक जिले में तेजतर्रार क्षेत्राधिकारी के रूप में जाने जाते हैं नवागत क्षेत्राधिकारी नवीन कुमार नायक ने बारा कार्यालय पहुंच कर बुधवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने कार्यभार ग्रहण करने के बाद अपने इरादे जता दिए उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। अपराध पर नियंत्रण, अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजना व कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने पुलिस कर्मियों से दायित्व का निर्वाहन करने पर जोर दिया इसके पूर्व में नवीन कुमार नायक क्षेत्राधिकारी मेजा भी रह चुके हैं और मेजा में इनका कार्यकाल काफी सराहनीय रहा है

Exit mobile version