
प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार) । प्रदेश कांग्रेस के आवाहन पर शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने उर्वरक की कालाबाजारी और किल्लत को लेकर किसानों की भारी दिक्कत के मामले पर आज सदर तहसील पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। पार्टी जन अप्रान्ह 12 बजे योगी सरकार विरोधी नारे लगाते तहसील कार्यालय पहुचे और किसानों की परेशानी पर आक्रोश दर्ज कराया। इस मौके पर उत्तराखंड राज्य के कांग्रेस प्रभारी पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि धान की फसल के लिये यूरिया न मिली तो इससे फसल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ना तय है । आरोप लगाया कि कालाबाजारी होने के कारण सहकारी समितियों में उर्वरक की कमी से किसानों के बीच संकट पैदा हो गया है ।मामले में चालबाजी का आरोप लगाते कहा कि सरकार को भरपुर मात्रा में किसानों को यूरिया उपलब्ध कराने की व्यवस्था करानी चाहिये। शहर अध्यक्ष नफीस अनवर ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया । राज्य कार्य समिति के सदस्य किशोर वार्ष्णेय ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौपा जिन्होनें उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया । प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव फुजैल हाशमी,अनिल श्रीवास्तव, डा0 पुनम सिंह,परवेज सिद्दीक़ी प्रदीप द्विवेदी,अरशद अली अभिन्न वार्ष्णेय,श्रीश दुबे,मो0 असलम, विनय पाण्डेय, जावेद उर्फी,राकेश श्रीवास्तव, सिब्तैन बबलू, इशरत चांद, ,दीप चंद्र शर्मा,हरि चरण यादव, इरशाद उल्ला,अनुपम विश्वकरमा,इरफानुल हक़,प्रवीण मालवीय, अनुराधा सिंह, मो0 हसीन,सुश्मिता यादव,कैफ वरसी,सुरेन्द्र कुशवाहा, मो0सरताज, अभिषेक पाण्डेय,शकील अहमद,रंजना कुशवाहा,मो0 साबिर, फैज इलाहाबादी,मो0 जावेद आदि थे।