प्रतिभाओं के सम्मान में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भेजा लैपटॉप

सपा नेताओं ने मेधावी छात्र छात्राओं के घर जाकर भेंट किया लैपटॉप और दी शुभकामना ।

प्रयागराज, (अनुराग दर्शन समाचार)। जनपद के मेधावी छात्र छात्राओं को सपा जिला अध्यक्ष योगेश यादव, एम एल सी बासुदेव यादव एवं राम बृक्ष यादव ने आज लैपटॉप भेंट कर सम्मानित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की ओर से मेधावियों और उनके माता पिता को शुभकामना दी l
पूर्व निदेशक माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा और वर्तमान में एम एल सी बासुदेव यादव ने इस मौके पर कहा कि समाजवादीपार्टी की पूर्व वर्ती सरकारों में प्रदेश में शिक्षाऔर रोजगार के लिए अभूतपूर्व कार्य हुए जो अन्य प्रदेशों के लिए नजीर बन गए हैं l पिछली सरकार में छात्र छात्राओं को 18 लाख लैपटॉप देकर किर्तिमान स्थापित किया गया है l
एम एल सी राम बृक्ष यादव ने कहा कि भाजपा शासन में किसान, नौजवान, व्यापारी सहित हर वर्ग परेशान हैं l भाजपा की केंद्र एवं प्रदेश सरकार ने समाज में भेदभाव, सांप्रदायिक सौहार्द को तोड़ने, खासकर उत्तर प्रदेश में विकास के नाम पर सपा की पिछली सरकार में किए गए कार्यों का फीता काटकर उद्धाटन कर वाहवाही लूटने का काम कर रही है l
सपा जिलाध्यक्ष योगेश यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव की ओर से मेधावियों और उनके माता पिता, गुरु जनों को शुभकामना देते हुए अपनी तरफ से बधाई दी और कहा कि आगे भी इसी तरह से जनपद का नाम रोशन करे l
सपा के जिला प्रवक्ता दान बहादुर मधुर के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव द्वारा प्रदेश भर में मेधावियों को लैपटॉप दिया जा रहा है l प्रयागराज जिले में कुल 7 छात्र, छात्राओं को चिन्हित किया गया है l इसी क्रम में आज यू पी बोर्ड की हाई स्कूल परीक्षा में प्रदेश में आठवाँ और जिले में पहला स्थान पाने वाले बहादुर पुर ब्लाक के ग्राम मुराद पट्टी के श्री नमन यादव पुत्र करतार सिंह एवं बजहाँ के मेधावी छात्र मुकेश कुमार पुत्र रामलाल को उनके घर जाकर लैपटॉप भेंट किया गया l
इस मौके पर जिलाध्यक्ष योगेश यादव, विधानपरिषद सदस्य गण श्री बासुदेव यादव, राम बृक्ष यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण मूर्ति सिंह, डॉ मान सिंह यादव, जिला महासचिव संदीप सिंह पटेल, उपाध्यक्ष गण राम सुमेर पाल, अनिल कुमार यादव, दान बहादुर मधुर, महावीर यादव, डॉ एस पी सिंह पटेल, दूध नाथ पटेल, मो शारिक , आर एन यादव, राकेश सिंह, अचल यादव, आदि मौजूद रहे l

Exit mobile version