हर मुद्दे पर फेल है भाजपा सरकार —पयासी

कोरांव,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। सूबे की भारतीय जनता पार्टी की सरकार में लगातार अपराधों की बाढ़ आ गई है और हर आदमी अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा है रोज हो रही हत्याओं ने कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा कर रख दी है फिर भी सूबे की योगी सरकार लगातार बेहतर कानून व्यवस्था की दुहाई देती दिख रही है। इसके अलावा सरकारी विभागों में पूरी तरह से भ्रष्टाचार हावी है आम आदमी को न्याय के लिए दलालों का सहारा लेना पड़ता है न्याय के लिए पीड़ित लगातार अफसरों की चौखट पर गुहार लगाते दिख रहे हैं लेकिन अफसर लगातार अपनी मनमानी पर उतारू है। उक्त बातें समाजवादी पार्टी के लोहिया वाहिनी के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष प्रमोद मिश्र पयासी ने एक बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही ।इस दौरान योगेश सिंह यादव को प्रयागराज का समाजवादी पार्टी का जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई देते हुए सपा नेता ने कहा कि योगेश जी जमीनी कार्यकर्ता है जिनके जिलाध्यक्ष बनने से पार्टी संगठन को पर्याप्त मजबूती मिलेगी और हम सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी उनके नेतृत्व में समाजवाद का नारा बुलंद करते हुए पार्टी के लिए काम करेंगे ।सपा नेता ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी की सरकार में लोकतंत्र का चौथा स्तंभ ही सुरक्षित नहीं है और आए दिन पत्रकारों की हत्या हो रही है उसके बावजूद भी सूबे की सरकार कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त होने की बात करती है जो बेहद शर्मनाक है। बैठक में समाजवादी पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि सऊदी में बढ़ते अपराध की वजह से आम जनमानस काफी चिंतित है सरकार भले ही इस बात का दावा कर रही हो कि अपराधों पर नियंत्रण हो रहा है लेकिन जमीनी हकीकत इसके विपरीत है। सबसे अहम बात यह है कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर भी लगातार हमले किए जा रहे हैं और बीते 3 महीने में तीन पत्रकारों की हत्या की जा चुकी है जिसको लेकर भी विपक्ष सरकार पर आरोप लगाता दिख रहा है ।

Exit mobile version