बैरहना के राजा की विदाई में गूंजा गणपति बप्पा मोरिया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । सार्वजनिक गणेश महोत्सव बैरहना के राजा के संयोजक आशीष पांडे के अनुसार बुधवार को एकदंत के दरबार में भजन कीर्तन के साथ महिलाओं ने गणपति को फल नैवेद्य एवं मां रिद्धि सिद्धि को सिंदूर अक्षत हल्दी एवं सुहाग के समान का अर्पण कर सुख-समृद्धि की कामना करके हवन किया। बप्पा के दरबार में हवन का आयोजन लाइव फेसबुक बैरहना के राजा पेज पर दिखाया गया l उल्लास में डूबे भक्त गण गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आना का जयकारा करते हुए शामिल हुए, तत्पश्चात मूर्ति का विसर्जन किया गया इस मौके पर प्रदीप पांडे, कैलाश चंद पांडे, तीर्थराज पांडे, राहुल पांडे, सुमित, प्रशांत पांडे, विकास कृष्णा, हरि हरि शंकर सोनी आदि शामिल रहे l विसर्जन के पश्चात कला प्रतियोगिता का इनाम वितरण किया गया जिसमें प्रथम पुरस्कार गोविंद पांडे को मिला इसी क्रम में द्वितीय पुरस्कार श्रीधर पांडे एवं तृतीय पुरस्कार दो बच्चों तेजस केसरी एवं युग मिश्रा को दिया गया।

Exit mobile version