क्षेत्राधिकारी निपेंद्र ने संभाला करछना सर्किल का चार्ज

करछना, प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। मंगलवार को तेज तरार करछना सी ओ रहे आशुतोष तिवारी के ट्रांसफर के बाद नवागत सी ओ श्री निपेंद्र कुमार ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया है श्री निपेंद्र कुमार तेज तराक अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं । इस दौरान उन्होंने अनुराग दर्शन न्यूज़ चैनल के संवाददाता से खास बातचीत की और कहा कि अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा करछना सर्किल में कानून व्यवस्था का सुचारु रुप से पालन कराया जायेगा. वहीं उन्होंने बताया कि करछना सर्किल के सभी थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों के साथ जल्द मीटिंग करके पेंडिंग पड़े केसों का खुलासा किया जाएगा इसके पूर्व में श्री निपेंद्र जौनपुर जिले में सिटी सीओ व सदर सी ओ रह चुके है

Exit mobile version