
प्रयागराज, (अनुराग दर्शन समाचार) l जनपद के बी बी एस इंटर कॉलेज शिवकुटी की दो मेधावी छात्राओं को सपा जिला अध्यक्ष योगेश यादव, एम एल सी बासुदेव यादव एवं राम बृक्ष यादव ने आज लैपटॉप भेंट कर सम्मानित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की ओर से मेधावियों और उनके माता पिता को शुभकामना दी l
एम एल सी बासुदेव यादव ने इस मौके पर कहा कि समाजवादीपार्टी की पूर्व वर्ती सरकारों में प्रदेश में शिक्षाऔर रोजगार के लिए अभूतपूर्व कार्य हुए l श्री अखिलेश यादव जी की सरकार में छात्र छात्राओं को 18 लाख लैपटॉप देकर तकनीकी प्रणाली से जोड़ने का काम हुआ है l सरकार में नहीं होते हुए भी वह कार्य जारी है l एम एल सी राम बृक्ष यादव ने कहा कि भाजपा शासन में बेरोजगारी चरम पर है और नौजवान परेशान हैं l भाजपा की केंद्र एवं प्रदेश सरकार ने समाज में भेदभाव, सांप्रदायिक सौहार्द को तोड़ने, खासकर उत्तर प्रदेश में विकास के नाम पर सपा की पिछली सरकार में किए गए कार्यों का फीता काटकर उद्धाटन कर वाहवाही लूटने का काम कर रही है l सपा जिलाध्यक्ष योगेश यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव की ओर से मेधावियों और उनके माता पिता, गुरु जनों को शुभकामना देते हुए अपनी तरफ से बधाई दी और कहा कि आगे भी इसी तरह से जनपद का नाम रोशन करे । सपा के जिला प्रवक्ता दान बहादुर मधुर के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव द्वारा प्रदेश भर में मेधावियों को लैपटॉप दिया जा रहा है l प्रयागराज जिले में कुल 7 छात्र, छात्राओं को चिन्हित किया गया है l इसी क्रम में आज यू पी बोर्ड की हाई स्कूल परीक्षा में प्रदेशकी मेरिट में आठवाँ स्थान पाने वाली कु सृष्टि एवं नवां स्थान हासिल करने वाली कु गार्गी को लैपटॉप भेंट किया गया l सोसल डिस्टेंस का पालन करते हुए विद्यालय प्रांगण में ही मेधावी छात्राओं को लैपटॉप दिया गया l विद्यालय के प्रबंधक श्री रंजीत सिंह ने आभार व्यक्त किया l इस मौके पर जिलाध्यक्ष योगेश यादव महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेख़ार हुसैन , विधानपरिषद सदस्य गण श्री बासुदेव यादव, राम बृक्ष यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण मूर्ति सिंह, डॉ मान सिंह यादव, जिला महासचिव संदीप सिंह पटेल, उपाध्यक्ष गण राम सुमेर पाल, अनिल कुमार यादव, दान बहादुर मधुर, महावीर यादव, रवींद्र यादव, संदीप यादव , दूध नाथ पटेल, मोहम्मद शारिक , आर एन यादव, कुलदीप यादव , रवींद्र यादव एडवोकेट, श्याम कृष्ण, पप्पू यादव नाटे चौधरी, राजेश शर्मा, शशांक सोनकर आदि मौजूद रहे l