
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । आज इविवि के छात्रसंघ भवन पर शहीद लाल पद्मधर की प्रतिमा के समक्ष एनएसयूआई के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण गांधी जी के पद चिन्हों पर चलकर एक दिवसीय भूख हड़ताल पर NEET&JEE परीक्षा के विरोध में तथा अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीरज कुंदन जी के समर्थन में बैठ गए है ।।
भूख हड़ताल पर बैठे इविवि के निर्वत मान छात्र संघ उपाध्यक्ष एवं एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने कहा कि NSUI नीट एवं जेईई परीक्षा को रद्द कराने हेतु प्रतिबद्ध है।। इविवि एनएसयूआई के प्रभारी पंडित जितेश मिश्रा ने कहा कि दिल्ली में हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीरज कुंदन जी विगत 3 दिनों से नीट एवं जेईई परीक्षा वर्तमान कोविड-19 के दौर में न कराने हेतु भूख हड़ताल पर बैठे हैं और आज उनकी तबीयत भी नाशाद हो गई है हम सभी एनएसयूआई जन उनका समर्थन कर रहे हैं और वर्तमान कोविड-19 के दौर में नीट एवं जेईई की परीक्षा रद्द कराने हेतु प्रतिबद्ध है।
भूख हड़ताल में रघुपति राघव राजाराम, पतित पावन सीताराम । निशंक को सद्बुद्धि दे भगवान, मोदी को सद्बुद्धि दे भगवान ।। भजन के माध्यम से सरकार को चेता रहे हैं कि नीट एवं जेईई की परीक्षा सरकार रद्द कर दे। भूख हड़ताल में बैठने वालों में प्रयागराज के जिला अध्यक्ष पृथ्वी प्रकाश तिवारी, इविवि इकाई अध्यक्ष सत्यम कुशवाहा, युवक कांग्रेस के नेता श्री शशांक शर्मा जी अभिषेक द्विवेदी उपाध्यक्ष इविवि इकाई, प्रदेश महासचिव अक्षय यादव क्रांतिवीर मुरारी यादव महासचिव इकाई इविवि, वैभव सिंह इकाई सचिव इविवि, शास्वत सचिव इकाई इ विवि, अभिषेक यादव अज्जू सदस्य इकाई इविवि सहीत दर्जनों कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी रहे।