जिले में तीन दिन तक चलेगा सीरो सर्वे

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। सूबे में कोरोना का संक्रमण किस हद तक फैला है इसका पता लगाने के लिए प्रदेश के 11 जिलों में 4 से 6 सितंबर तक सीरो सर्वे किया जाएगा। इसके तहत लोगों का एंटीबॉडी परीक्षण कर यह पता लगाया जाता है कि ऐसे कितने लोग हैं जो कोरोना वायरस से संक्रमित होकर उबर चुके हैं और उन्हें पता भी नहीं है कि वो कभी करोना पाजिटिव हुए हैं। एक सितंबर और 3 सितंबर को सीरो सर्वे करने वाली टीम को ट्रेनिंग दी जाएगी।
सूबे के प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर, आगरा, गाजियाबाद, मेरठ, कौशाम्बी, बागपत और मुरादाबाद में तीन दिन तक सीरो सर्वे का काम चलेगा। इसके तहत प्रत्येक जिले में 1080 लोगों के रक्त के नमूने लिए जाएंगे। फिर उन्हें परीक्षण के लिए केजीएमयू लखनऊ की लैब में भेजा जाएगा। वहीं, दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश में अब तक 62,901 कोविड हेल्प डेस्क स्थापित हो चुके हैं।

Exit mobile version