इलाहाबाद सांसद की रिपोर्ट पॉजिटिव

लखनऊ पीजीआई में भर्ती

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। इसकी जद में प्रयागराज की संसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी भी आ गई हैं। पिछले दिनों लखनऊ में रहने के दौरान उन्हें कुछ तकलीफ हुई तो जांच कराई गई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर पीजीआई लखनऊ में भर्ती कराया गया है। अब उनके संपर्क में आने वाले लोग भी सतर्क हो गए हैं। परिवार के सदस्य भी खुद को क्वारंटाइन कर लिए हैं।
भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने को गले में खराश के साथ कुछ तकलीफ की वजह से अपनी जांच कराई थी। उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने बताया कि सांसद की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वे सभी कार्यकर्ता खुद को होम क्वारंटाइन कर लिए हैं जो पिछले दिनों उनके संपर्क में आए थे। उन्होंने संगठन के कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने की भी हिदायत दी। कहा कि अनावश्यक रूप से कहीं भी न जाएं।

Exit mobile version